Holi 2023: यह है होलिका दहन मुहूर्त, जानिए कब आरंभ होंगे होलाष्टक

          🙏🙏   धर्म/ज्योतिष🙏🙏

Holi 2023: यह है होलिका दहन मुहूर्त, जानिए कब आरंभ होंगे होलाष्टक

Holi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व आता है। शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक भी आरंभ हो जाएंगे

Holi, Holi 2023, Holashtak, Holi Ke Upay, Holi Ke Totke

Holi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का पर्व आता है। इस दो दिवसीय पर्व में एक दिन होलिका दहन किया जाता है। दूसरे दिन होली खेली जाती है। इसके साथ ही फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक आरंभ हो जाएंगे। इनका समापन आठ दिन बाद पूर्णिमा के दिन यानि होली पर होगा।


कब है होलिका दहन का मुहूर्त (Holi 2023 Date and Muhurat)

ज्योतिषियों ने होलिका दहन को लेकर मुहूर्त भी बता दिए हैं। उनके अनुसार होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को सायं 6.24 बजे से 8.51 बजे तक है। इसके साथ ही होलाष्टक को लेकर भी कई नियमों की पालना अष्टमी से आरंभ कर दी जाएगी।


होलाष्टक को माना जाता है अशुभ

ज्योतिष में होलाष्टक को समस्त कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। शास्त्रों में होलाष्टक को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक के बीच 8 दिनों में समस्त प्रकार के शुभ व धार्मिक कार्यों को यथासंभव टाला जाता है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम को स्टार्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसे होलाष्टक के पहले या बाद में आरंभ करें।

यह भी पढ़े.https://renusharma-officaly.blogspot.com/2023/02/blog-post.html

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🥰🥰🥰🥰🙏🙏🙏🙏


होली पर कर सकेंगे तांत्रिक उपाय

होली का पर्व तंत्र-मंत्र के लिए भी बहुत उत्तम माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन मंत्रों का अनुष्ठान बहुत शीघ्र फलीभूत होता है। इस दिन किए गए उपाय भी तुरंत असर दिखाते हैं। यही कारण है कि होली पर लोग कई प्रकार के तंत्र-मंत्र के अनुष्ठान करते हैं।

Renu Sharma blog 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Gupt Navratri 2023

तिल चौथ व्रत कथा

करवा चौथ व्रत की प्राचीन कथा